शासन ने अहमद नदीम को सौंपी नैनीताल की सूचना व्यवस्था की कमान, जिला सूचना अधिकारी का मिला अतिरिक्त प्रभार।

शासन ने अहमद नदीम को सौंपी नैनीताल की सूचना व्यवस्था की कमान, जिला सूचना अधिकारी का मिला अतिरिक्त प्रभार।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। शासन ने सूचना अधिकारी अहमद नदीम को नैनीताल जिले की सूचना व्यवस्था की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। शासकीय कार्यहित में जारी आदेश के तहत उन्हें अग्रिम आदेशों तक तत्काल प्रभाव से जिला सूचना कार्यालय, नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7.553 किलो गांजा बरामद; दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार।

 

 

अहमद नदीम वर्तमान में मीडिया सेंटर हल्द्वानी में संबद्ध सूचना अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। नए आदेश के बाद वह हल्द्वानी मीडिया सेंटर की जिम्मेदारी के साथ-साथ नैनीताल जिला सूचना कार्यालय का कार्य भी संभालेंगे।

 

 

नैनीताल में जिला सूचना अधिकारी का पद 12 सितंबर को जिला सूचना अधिकारी स्व. गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन के बाद रिक्त हो गया था। इसके बाद शासन ने सूचना व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अहमद नदीम को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

यह भी पढ़ें 👉  रैली से पोस्टर तक पर रोक, MBPG छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस ने प्रत्याशियों को समझाए नियम।

नैनीताल से पहले भी जुड़ा रहा अनुभव

अहमद नदीम को सूचना विभाग में कार्य करने का लंबा अनुभव है। वह इससे पहले ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार में जिला सूचना अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में सहायक जिला सूचना अधिकारी (ADIO) के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  12 सूत्रीय मांगों को लेकर एआरटीओ कर्मचारियों का प्रदर्शन, चरणबद्ध आंदोलन जारी।

 

 

नैनीताल जिले की सूचना व्यवस्था से पहले से परिचित होने के कारण उनके लिए नई जिम्मेदारी संभालना अपेक्षाकृत सहज माना जा रहा है।