“पौड़ी जिला के लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पूरी तैयारियाँ: 968 वाहनों का अधिग्रहण परिवहन विभाग द्वारा किया गया”

“पौड़ी जिला के लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पूरी तैयारियाँ: 968 वाहनों का अधिग्रहण परिवहन विभाग द्वारा किया गया”

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिला प्रशासन पौड़ी ने अपनी लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इसी के तहत परिवहन विभाग द्वारा सेक्टर मजिस्ट्रेट,जनरल मजिस्ट्रेट, पुलिस व सर्विलांस व निर्वाचन की टीमों के लिए द्वारा 968 वाहनों का अधिग्रहण परिवहन विभाग द्वारा कर दिया गया है। जिला परिवहन अधिकारी द्वारिका प्रसाद ने बताया की निर्वाचन से मिली डिमांड के हिसाब से परिवहन विभाग द्वारा सभी 968 वाहनों का अधिग्रहण कर दिया गया है

 

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस की एंट्री और चोर का गेम ओवर! HF Deluxe समेत आरोपी गिरफ्तार।

 

इसके साथ ही 85 से अधिक उम्र दराज बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए व दिव्यांग व्यक्तियों के लिए 136 वाहनों का अधिग्रहण भी परिवहन विभाग द्वारा किया गया है उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए अधिग्रहण की कार्रवाई लगभग पूरी कर ली गई है जिससे चुनाव को शांति पूरा हुआ व सुव्यवस्थित संपन्न कराया कराया जा सके।