रामनगर में आबकारी विभाग की टीम ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान अवैध 13 पेटी शराब देशी मदिरा बरामद की।

रामनगर में आबकारी विभाग की टीम ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान अवैध 13 पेटी शराब देशी मदिरा बरामद की।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। आबकारी विभाग रामनगर की टीम ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन एवम् जिला नोडल अधिकारी नैनीताल के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक रामनगर ने मुखबिर खास की सूचना के आधार पर ग्राम उदयपुरी बंदोबस्तों के अमरूद के बगीचे में अवैध रूप से छिपाकर अवैध शराब पराली मे रखी हुई मिली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की ग्लेशियल झीलों पर तीसरी आंख, वसुंधरा ताल में लगेगा अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम।

 

 

 

जिसमें रामनगर आबकारी टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर दिन के दौरान दबिश दी गई। मौके पर टीम ने 8 पेटी और 5 पेटी पव्वे अवैध शराब देशी मदिरा पिकनिक मार्का निर्मित आईजीएल आसवनी काशीपुर की मौके से बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के छोई स्थित रिजॉर्ट में 10 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, रिजॉर्ट ट्रेनी कर्मचारी हिरासत में, पर्यटकों की सुरक्षा पर उठे सवाल।

 

 

 

मौके पर टीम ने अवैध देशी मदिरा शराब को कब्जे में लेकर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों व्यक्तियों की तलाश शुरू कर दी है।बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत 50,000// रुपए आंकी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा में ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड सैन्यकर्मी की दर्दनाक मौत, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव।

 

 

इस दौरान टीम में आबकारी निरीक्षक रामनगर उमेश पाल, कांस्टेबल अलका शर्मा,कांस्टेबल धर्म सिंह, कुंवर सिंह बोहरा आदि मौजूद रहे।