रामनगर से आज भरी प्रियंका ग़ांधी ने हुंकार क्या उत्तराखंड के चुनावी समीकरण बदल पाएंगे दिग्गज।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर से आज भरी प्रियंका ग़ांधी ने हुंकार क्या उत्तराखंड के चुनावी समीकरण बदल पाएंगे दिग्गज।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

उत्तराखंड के राजनीति समीकरण अपने फेवर में करने के लिए लगातार कांग्रेस के दिग्गजों ओर भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं का दौरा प्रदेश में जारी है। आज उत्तराखंड की रणभूमि पर राजनीति के तीन बड़े चेहरों ने राजनीति जनसभाओं संबोधित किया रामनगर में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सहित हल्द्वानी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ओर बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तराखंड की रणभूमि पर आकर हुंकार भरी है।

यह भी पढ़ें 👉  संतों के आशीर्वाद से बनेगा श्रेष्ठ उत्तराखण्ड, सनातन संस्कृति हमारी पहचान : मुख्यमंत्री धामी।

 

 

: उत्तराखंड में चुनावी माहौल बना हुआ है और लगातार सभी राजनीति पार्टियों के बड़े चेहरे लगातार अपने प्रत्याशी को जीतने के लिए दौरे कर रहे है।उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों का जमावड़ा लगा हुआ है। और जनसभाओं को संबोधित करते हुए इस क्रम में आज उत्तराखंड में तीन बड़े चेहरे जो जनसभाओं को संबोधित किया है। हल्द्वानी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर गरजे हैं और जनता से अपनी सरकार को पुनः बनाने की मांग की तो दूसरी ओर मायावती बसपा सुप्रीमो ने भी उत्तराखंड में आकर कांग्रेस और भाजपा पर जमकर गरजी हैं और अपने प्रत्याशी के लिए वोटों की मांग की है,

यह भी पढ़ें 👉  कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार पूरी तरह तैयार, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा से लेकर हेलीकॉप्टर तक के इंतजाम।

 

 

तो जनपद नैनीताल के रामनगर पौड़ी सीट पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी एक तीर से तीन निशाने साधने की कोशिश की है जहां नैनीताल उधम सिंह लोकसभा सीट, पौड़ी लोकसभा सीट के साथ , अल्मोड़ा सीट के अपने प्रत्याशियों को मंच पर खड़ा कर उनके हितों में वोटो की मांग की है। पांच सालों में आपको एक बार मौका मिलता है कि अपना भविष्य बदल सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी के करनी और कथनी में फर्क की बात कहते हुए प्रियंका गांधी मोदी सरकार पर जमकर गरजी हैं और उन्होंने कहा कि झूठो की सरकार है घोटालो की सरकार है देश की जनता को जागना चाहिए और भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  26-सूत्रीय कार्यक्रम को गति देने के लिए मुख्य सचिव ने की व्यापक समीक्षा


ख़बर शेयर करें -