“अल्मोड़ा में आकाशीय तबाही: अचानक बादलों के फटने से घरों में मलवा और हाईवे पर बंदिश”

“अल्मोड़ा में आकाशीय तबाही: अचानक बादलों के फटने से घरों में मलवा और हाईवे पर बंदिश”

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

अल्मोड़ा के सोमेश्वर में बुधवार रात के अचानक बादलों के फटने से एक अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के कारण कई घरों में मलवा घुस गया और कई मकानों में दरारें पैदा हुईं। इसके बाद अल्मोड़ा-बागेश्वर हाईवे को जोड़ने वाला हाईवे बंद हो गया। यह घटना से ग्रामीणों में भयानक आतंक फैल गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का दो टूक संदेश—“छात्रसंघ चुनाव है, अपराधियों का अड्डा नहीं” हार्डकोर अपराधी व अराजक तत्व रडार पर, ITI गैंग का एक सन्दिग्ध भी हिरासत में।

 

बारिश एक घंटे तक जोरदार रही, जिससे लोगों को कई तरह के नुकसान हुए। कुछ घरों में मलवा भर गया और कुछ में दरारें पड़ीं। लोगों के सामान भी मलवे और पानी से नष्ट हो गए। बारिश के बाद, लोग अपने घरों की ओर लौटे। मलवे के कारण अल्मोड़ा-कौसानी हाईवे भी बंद हो गया, जिससे वाहनों की आवाजाही भी बंद हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस से आंख-मिचौली पड़ी भारी, ऑपरेशन प्रहार में NBW वारंटी की कहानी का हुआ ‘द एंड’।

 

 

कई वाहन भी मलवे में फंसे रहे। इस घटना से छेत्र की साईं और कोसी नदी भी उफान पर आ गई। प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। अधिकारियों का कहना है कि इस घटना से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा में ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड सैन्यकर्मी की दर्दनाक मौत, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव।