डॉ. मंजुनाथ टीसी का सख्त एक्शन, “अपराध करोगे तो जेल जाओगे”* *100–150 CCTV खंगालकर शातिर चोर गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात बरामद नैनीताल पुलिस का बड़ा खुलासा*

*🚨 डॉ. मंजुनाथ टीसी का सख्त एक्शन, “अपराध करोगे तो जेल जाओगे”*

*100–150 CCTV खंगालकर शातिर चोर गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात बरामद नैनीताल पुलिस का बड़ा खुलासा*

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल जिले में चोरी की एक बड़ी वारदात का मुखानी पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने करीब 100 से 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की।

यह भी पढ़ें 👉  ट्राउट पालन से बदली पहाड़ की तस्वीर, बागेश्वर में गांव लौटे युवाओं को मिला रोजगार का सहारा।

मामला तब सामने आया जब आदर्श कॉलोनी गौड़धड़ा निवासी हेमचंद्र लोहनी ने थाना मुखानी में शिकायत दर्ज कराई कि 2 से 5 मार्च के बीच अज्ञात चोर ने उनके घर का ताला तोड़कर सोने के जेवरात व नगदी चोरी कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  NDPS एक्ट के मुकदमे में वांछित वारंटी साहिल गिरफ्तार, बनभूलपुरा पुलिस ने दबोचा।

जांच के दौरान पुलिस ने हल्दीखाल जाने वाले रास्ते से संदिग्ध गौरव कुमार (25) निवासी दमुवादुंगा, काठगोदाम को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से करीब 13 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण, नगदी और मोबाइल फोन बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुँचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर और कार्तिक पालीवाल, लिय्या बाबा जी का आशीर्वाद, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शॉल व मोमेंटो देकर किया सम्मानित!, "श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करना ही नैनीताल पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।" — SSP नैनीताल।

एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए ₹2000 के नकद इनाम की घोषणा की है।