जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने स्ट्रांग रूम बगवाड़ा मंडी का निरीक्षण किया व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने शनिवार को स्ट्रांग रूम बगवाड़ा मंडी का निरीक्षण किया व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम सहित पूरे परिसर निरीक्षण किया। उन्होने स्ट्रांग रूम परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मिकों को 24 घंटे सजग रहने के साथ बिना अनुमति के किसी भी व्यक्ति को स्ट्रांग रूम परिसर में प्रवेश न करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर यातायात, महिला-बाल सुरक्षा और खोया-पाया व्यवस्था तक पुलिस की मुस्तैदी को मिली सराहना, श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित।

 

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम पर 24 घंटे पैनी नजर रखने हेतु लगाये गये सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम में तैनात अधिकारियों को सीसीटीवी पर नजर बनाये रखते हुये उसके स्टोरेज व पॉवर बैकप पर भी ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होने कहा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी बिना प्रतिस्थानी के कन्ट्रोल रूम कतई नही छोडे़गें।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल पूरे, न्याय की मांग को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, रानीखेत रोड पर राज्य सरकार का पुतला फूंका, कांग्रेस नेताओं ने उठाए VIP और साक्ष्यों से जुड़े सवाल।

 

निरीक्षण के दौरान सहायक रिटर्निगं ऑफिसर मनीष बिस्ट भी मौजूद थे।