विदेश भेजने के नाम पर हजारों रुपये की ठगी।

नाजिम कुरैशी – संवाददाता 

एंकर- रामनगर में एक युवक को विदेश भेजने के नाम पे 76000 हजार रुपये का धोखाधड़ी का मामला सामने आया हैं। जिसमे रामनगर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी हैं। आपको बता दे कि रामनगर निवासी शहजाद अंसारी नामक युवक से उत्तर प्रदेश के मोहम्मद अफजाल नामक युवक से दुबई में कम्पनी में नोकरी लगवाने का झांसा देकर 76000 हजार रुपये की ठग्गी कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी गीता धामी संग मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मनाया करवाचौथ का पर्व।

 

युवक को जब अपने साथ धोखाधड़ी का अन्देशा हुआ तो पीड़ित ने नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशानुसार रामनगर कोतवाली पुलिस ने अफजाल के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर मामले की जाँच शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कालागढ़ के प्राकृतिक पर्यावरण की विशेषताओं से रूबरू हुए प्रशिक्षु वन आरक्षी, फील्ड भ्रमण कर सीखा वन एवं वन्यजीव संरक्षण का पाठ।

विदेश भेजने के नाम पर हजारों रुपये की ठगी।