स्मैक बेचने वाले तस्कर को थाना पुलभट्टा पुलिस द्वारा पुनः किया गया गिरफ्तार।

सलीम अहमद शाहिल – संवाददाता

किच्छा – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा “नशामुक्त जनपद उधमसिंह” नगर अभियान के तहत जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व *अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान हेतु आदेशित* किया गया है। उक्त के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर/ अपराध के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में दिनांक 23/03/2022 की देर सायं थाना पुलभट्टा पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान बंगाली कॉलोनी, सिरौलीकला रेलवे फाटक के पास से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति पूरन सिंह उर्फ हैप्पी s/o दलवीर सिंह उर्फ अंग्रेज सिंह निवासी ग्राम पुलभट्टा थाना पुलभट्टा जिला उधम सिंह नगर के कब्जे से 06.40 ग्राम अवैध स्मैक (Di-acetyl Morphine) बरामद होने पर पूरन सिंह उर्फ हैप्पी उपरोक्त को धारा 8/21/60 NDPS Act के तहत गिरफ्तार कर इसके विरुद्ध थाना पुलभट्टा में FIR नंबर 41/2022 धारा 8/21/60 NDPS Act पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाली पड़े जंगल के पैच की बदलेगी तस्वीर, बनेगा नया पार्क; राकेश नैनवाल की पहल रंग लाई।

 

 

अभियुक्त ने पूछताछ में उक्त बरामदा स्मैक बहेड़ी क्षेत्र से लाकर किच्छा, पुलभट्टा व इसके आस-पास के नशे के आदी युवाओें को महंगे दामों पर बेचना बताया। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताई गई जानकारी के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा रिमांड हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष पेश करने के पश्चात न्यायिक अभिरक्षा में उप कारागार हल्द्वानी भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले शिक्षकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! पोस्ट-कमेंट से पहले बरतें सावधानी, नियमों के उल्लंघन पर हो सकती है कार्रवाई।

 

अभियुक्त पूरन सिंह उर्फ हैप्पी को थाना पुलभट्टा पुलिस द्वारा नशे के आदी युवाओं को स्मैक बेचने के जुर्म में माह दिसंबर 2021 को भी गिरफ्तार कर थाना पुलभट्टा में एफआईआर नंबर 194/21, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर जेल भेजा गया था। अभियुक्त पूरन सिंह उर्फ हैप्पी द्वारा जमानत पर बाहर आने के बाद पुनः नशे के आदि युवाओं को स्मैक बेची जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने की तैयारी, CM धामी ने बताया अनुपूरक बजट का रोडमैप।

 

बरामदगी –
स्मैक 06.40 ग्राम
स्मैक विक्रय की धनराशि 2900/-रु
मोटरसाइकिल एक अदद

पुलिस टीम –
1- थानाध्यक्ष पुलभट्टा राजेश पाण्डेय
2- उप नि0 कीर्ति भट्ट
3- का0 आदर्श कुमार
4- का0 हेमंत कुमार

अभियुक्त –
पूरन सिंह उर्फ हैप्पी s/o दलवीर सिंह उर्फ अंग्रेज सिंह निवासी ग्राम पुलभट्टा थाना पुलभट्टा जिला उधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया है।