संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, छत पर लगें पंखे से लटका हुआ मिला शव।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रुद्रपुर- यहां एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नगर की आदर्श कालोनी पुलिस क्षेत्र के शांति बिहार में एक विवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में छत पर लगें पंखे से लटका हुआ शव मिला है। इस मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को नीचे उतारा। वही मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के वक्त महिला का पति नौकरी पर गया हुआ था। खबर के मुताबिक मूलरूप से कालागढ़, बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी संदीप सिंह हल्द्वानी में एक स्टोन क्रेशर मे काम करता है। संदीप अपनी पत्नी प्रीत कौर आयु 30 वर्ष के साथ रुद्रपुर की शांति विहार कालोनी में बतौर किरायेदार के रूप में एक मकान में रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा एक्सप्रेसवे के मेरठ–हरिद्वार विस्तारीकरण पर प्रस्तुतीकरण

 

 

वह शनिवार की सुबह रोज की तरह काम करने चला गया। इस दौरान उसकी पत्नी प्रीत कौर घर पर अकेली थी। दोपहर में मकान स्वामी ने कमरें में प्रीत कौर का शव लटका हुआ देखा तो वह दंग रह गया। उसने शोर मचाया। जिसके बाद आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए। उन्होंने इस मामले की सूचना आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। वही सूचना मिलने पर महिला का पति और भाई भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात प्रीत कौर की तबीयत अचानक ख़राब हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरी, आजीविका सशक्तिकरण पर फोकस

 

 

जिसके बाद उसे अस्पताल में दिखाया गया था। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि मौत की स्थिति स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *