वन अपराध में अवैध खनन एवं अभिवहन: मौके पर वाहन स्वामी द्वारा प्रतिरोध करने एवं अन्य अराजक तत्वों को किया एकत्र, वन प्रभाग ने की कार्यवाही।

वन अपराध में अवैध खनन एवं अभिवहन: मौके पर वाहन स्वामी द्वारा प्रतिरोध करने एवं अन्य अराजक तत्वों को किया एकत्र, वन प्रभाग ने की कार्यवाही।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

दिनांक 15.06.2024 को समय लगभग 10.30 बजे रामनगर रेंज तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर की गस्ती टीम द्वारा एक वाहन संख्या UK04CA/4792 को अवैध खनन / अभिवहन तथा वन क्षेत्र में बिना अनुमति प्रवेश करने पर भारतीय वन अधिनियम 1927 यथा उत्तरांचल संशोधन 2001 की धारा 26 के विभिन्न उपवन्धों का उल्लंघन करने पर विधिक कार्यवाही हेतु पकड़ा गया था। मौके पर वाहन स्वामी द्वारा प्रतिरोध करने एवं अन्य अराजक तत्वों के एकत्र होने पर तथा कानून व्यवस्था न बिगड़े आपको सूचित किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  पति अंकुर छाबड़ा और गुरमीत कौर उर्फ गीता कौर पर मारपीट व धमकी देने का आरोप, तीन बच्चों को वापस पाने के लिए कोतवाली पहुंची तमन्ना।

 

 

 

 

आपके द्वारा पुलिस कर्मचारियों को मौका स्थल पर भेजा गया था तथा वन अभिरक्षा में लिये गये वाहन को कोतवाली रामनगर में लाकर अग्रिम कार्यवाही करने हेतु खड़ा किया गया है। इस सबंध में अवगत कराना है कि वाहन संख्या UK04CA/4792 वन अपराध में संलिप्त पाते हुए रेंज केस संख्या 45 / रामनगर/2024-2025 जारी किया गया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस-दीपावली पर SSP मंजूनाथ टीसी का सख्त एक्शन, जुआरी-नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा; लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को भी चेतावनी।

अतः अनुरोध है कि वाहन संख्या UK04CA/4792 को पुलिस अभिरक्षा में तब तक रखने का कष्ट करें जब तक माननीय न्यायालय प्राधिकृत अधिकारी / प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर अथवा माननीय न्यायालय द्वारा केस का निस्तारण न कर दिया जाय अथवा वाहन संख्या UK04CA/4792 को वन अभिरक्षा में सुपुर्द करने का कष्ट करें,

यह भी पढ़ें 👉  🚨 एक तरफ पौधारोपण अभियान, दूसरी तरफ आम के बगीचे पर संकट! होटल निर्माण की तैयारी ने खड़े किए गंभीर सवाल।

 

 

 

जिससे अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा सकें। इस सबंध में आपके संज्ञान में लाना है कि वाहन संख्या UK04CA/4792 के द्वारा पूर्व में भी वन अपराध किया गया जिसका रेंज केस संख्या 111 / रामनगर / 2023-2024 पंजीकृत किया गया था जिसे प्रतिकर के आधार पर प्रशमित किया गया था” वाहन उपरोक्त को दोबारा वन अपराध में पकड़ा गया है।