मूसलाधार बारिश से जलभराव: सिटी मजिस्ट्रेट ने जेसीबी लगाकर की जल निकासी की मॉनिटरिंग

ख़बर शेयर करें -

मूसलाधार बारिश से जलभराव: सिटी मजिस्ट्रेट ने जेसीबी लगाकर की जल निकासी की मॉनिटरिंग।

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

 

बीती रात्रि से हो रही मूसलाधार बरसात से शहर के विभिन्न इलाकों में जल भराव होने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट टीम सहित मौके पर मौजूद रहे। जल भराव निकासी के लिए जगह-जगह जेसीबी लगाकर भारी बरसात में प्रशासन की टीम जुटी रही। सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई ने रकसिया नाला, कलसियानाला, हाइडल गेट, एसबीआई चौराहा, देवखड़ी नाला सहित कई इलाकों का निरीक्षण कर मौके पर जेसीबी लगाकर जल भराव से निकासी की मॉनिटरिंग की।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की बड़ी पहल, विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना से बदलेगी मसूरी की तस्वीर।

 

 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार सुबह से ही लगातार हुई मूसलाधार बरसात की वजह से शहर में कई स्थानों पर जल भराव की स्थिति और कई स्थानों पर नहरो के ओवरफ्लो होने पर परेशानी शुरू हुई। जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए भारी बरसात में सरकारी मशीनरी के साथ सिटी मजिस्ट्रेट ए पी वाजपेई टीम सहित स्थलीय निरीक्षण को निकले।

यह भी पढ़ें 👉  नाबार्ड की पहल से नैनीताल में मजबूत होगी भंडारण व्यवस्था, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ।

 

 

 

उन्होंने काठगोदाम क्षेत्र में रकसिया नाला, कलसिया नाला, हाइडल गेट, देवखड़ी नाला, एसबीआई चौराहा, सहित जल भराव वाले इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। और कई स्थानों पर मौके पर जेसीबी लगाकर जल निकासी की मॉनिटरिंग की और अधिकारियों को मौके पर डटे रहने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  ​👊*जुर्म कितना भी बड़ा हो, मंजूनाथ टीसी का हंटर सब पर चलता है* *रामनगर रिसॉर्ट कांड का वो ऐतिहासिक खौफनाक सच जिसे कप्तान डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने किया बेनकाब* *51 गिरफ्तारियां, 01 विधिविवादित किशोर संरक्षण में, 10 बेगुनाह लड़कियां आज़ाद, अवैध बार सील, भारी कैश बरामद*⚡

ख़बर शेयर करें -