रात के अंधेरे में सड़कों पर भोकाल काटने वाले वाहनों पर प्रशासन का चला हण्टर।

रात के अंधेरे में सड़कों पर भोकाल काटने वाले वाहनों पर प्रशासन का चला हण्टर।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। प्रशासन,परिवहन विभाग, कोतवाली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रामनगर के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया।और संदिग्ध लोगो की धरपकड़ के लिए छोटे बड़े वाहनों की तलाशी भी ली गई। चेकिंग अभियान के तहत दो दर्जन से अधिक वाहनों का चालान और आधा दर्जन वाहन सीज करने की कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नगरपालिका के स्टोर से पशु बाजार तक अनियमितताओं का खुलासा, 28 लाख के टेंडर पर सवाल, ईओ का वेतन रोकने के निर्देश।

 

 

 

एआरटीओ सन्दीप वर्मा ने बताया रामनगर में रानीखेत रोड स्थित आमडंडा क्षेत्र में अभियान चलाया गया।अभियान के तहत लगभग दो दर्जन से अधिक वाहनों का चालान और आधा दर्जन से अधिक ज्यादा वाहनों को सीज करने की कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  भू-कानून के उल्लंघन पर धामी सरकार की सख्ती, नैनीताल में सात मामलों में 1.822 हेक्टेयर भूमि सरकारी खाते में दर्ज।

 

 

 

इस दौरान एसडीएम राहुल शाह, तहसीलदार कुलदीप पांडे, एआरटीओ संदीप वर्मा, ट्रैफिक इंस्पेक्टर वेदप्रकाश भट्ट, एसएसआई मोहम्मद यूनुस आदि शामिल रहे।