रामनगर में दो पिकअप वाहनों से 11 मवेशी बरामद, दो गिरफ्तार

रामनगर में दो पिकअप वाहनों से 11 मवेशी बरामद, दो गिरफ्तार

 

 

 

रामनगर। थाना रामनगर पुलिस ने पशुओं को अमानवीय तरीके से वाहनों में भरकर ले जाने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शक्तिनगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों से कुल 11 मवेशी बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा में मौत पर अब 8 लाख रुपये मुआवजा! मुख्यमंत्री धामी की पहल पर केंद्र सरकार ने दोगुनी की सहायता राशि।

 

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर की रात उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ रात्रि चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शक्तिनगर में मारूफ के घर के पास दो पिकअप वाहनों में मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों वाहनों में मवेशी रस्सियों से बंधे हुए बेहद दयनीय स्थिति में मिले।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस से बच रहे पांच वारंटियों का खेल खत्म, बनभूलपुरा पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, पिकअप संख्या UK01CA-1118 में दो भैंस और चार भैंस के बच्चे, जबकि UK19CA-2060 में तीन भैंस, एक बड़ा कटरा और एक भैंस का बच्चा बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  15 नवंबर को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के गेट का बहिष्कार करेंगे ग्रामीण! पर्यटकों की एंट्री से पहले स्थानीय जनता के लिए रास्ता खोलने की मांग, संघर्ष समिति ने आंदोलन का फूंका बिगुल।

 

 

 

 

 

पुलिस ने मौके से निजाम पुत्र मकसूद अली निवासी भोजपुर, मुरादाबाद और मारूफ पुत्र मोहम्मद रऊफ निवासी शक्तिनगर, गूलरघट्टी रामनगर को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ मुकदमा संख्या 362/2026 धारा 11(घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।