एआरटीओ कार्यालय में विजिलेंस की छापेमारी: वरिष्ठ सहायक महेंद्र सिंह रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार।

एआरटीओ कार्यालय में विजिलेंस की छापेमारी: वरिष्ठ सहायक महेंद्र सिंह रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार।
ख़बर शेयर करें -

एआरटीओ कार्यालय में विजिलेंस की छापेमारी: वरिष्ठ सहायक महेंद्र सिंह रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

उत्तराखंड के कोटद्वार में आज एआरटीओ कार्यालय में विजिलेंस टीम ने छापेमारी की और वरिष्ठ सहायक एआरटीओ महेंद्र सिंह को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोप है कि महेंद्र सिंह ने ट्रक चालक से तीन हजार रुपये की रिश्वत ली थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने ट्रक का चालान करते हुए चालक से कुल सात हजार रुपये लिए, लेकिन चार हजार रुपये का ही चालान किया।

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल के अमर शहीदों का त्याग, शौर्य और राष्ट्रभक्ति सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे : मुख्यमंत्री।

 

 

 

विजिलेंस टीम ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया और उनके दफ्तर एवं आवास पर भी छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, महेंद्र सिंह के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर विजिलेंस ने ट्रैप टीम बनाकर यह कार्रवाई की। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला पंचायत मार्ग पर लगातार पथराव, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -