“क्षेत्राधिकारी सुमित पांडेय ने भीमताल थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया”

"क्षेत्राधिकारी सुमित पांडेय ने भीमताल थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया"
ख़बर शेयर करें -

“क्षेत्राधिकारी सुमित पांडेय ने भीमताल थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया”

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

सुमित पांडेय क्षेत्राधिकारी भवाली द्वारा आज दिनांक 21 अगस्त 2024 को भीमताल थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना भवन, मालखाना, कार्यालय, अभिसूचना कार्यालय, मैस एवम सरकारी संपत्ति का निरीक्षण कर साफ-सफाई का ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 13 से 16 जून तक कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन।

 

 

सभी आपदा उपकरणों, शस्त्रों की साफ सफाई, देखरेख का निरीक्षण कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। थाने के अभिलेख व लंबित अभियोग के बारे में समीक्षा कर थाना कार्यालय में नियुक्त स्टाफ और विवेचना अधिकारियों को अभियोगों व अभिलेखों की गुणवत्ता एवं कार्य प्रणाली में सुधार किए जाने के निर्देश दिए गए। थाने में सीसीटीएनएस में किये जा रहे कार्यों को अध्यावधिक करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  *🚩 बाबा के दरबार में उमड़ा जनसागर' — कैंची धाम में 36 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन* *खचाखच भरे मेला क्षेत्र में SSP NAINITAL डॉ. मंजूनाथ टीसी ने खुद संभाली सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं की कमान*

 

हेल्प डेस्क में आगंतुकों की समस्या के संबंध में उनकी शिकायतों पर फीडबैक लिए जाने की भी निर्देश दिए गए। थाने में सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगणों के साथ गोष्ठी आयोजित कर उनकी समस्याओं एवं निराकरण के बारे में वार्ता की गई।निरीक्षण के दौरान जगदीप सिंह थानाध्यक्ष भीमताल सहित थाने का पुलिस बल मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  तमंचे के दम पर दहशत फैलाने की तैयारी! पुलिस ने पहले ही कस दिया शिकंजा।

 

 

मीडिया सैल
जनपद नैनीताल।