एलपीजी गैस की कालाबाजारी का आरोप, आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

एलपीजी गैस की कालाबाजारी का आरोप, आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी, 13 मार्च। हल्द्वानी क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और कृत्रिम किल्लत को लेकर उत्तराखण्ड चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति और स्वराज हिन्द फौज के पदाधिकारियों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को कुमाऊँ मण्डल अध्यक्ष डॉ. हरीश पाल और स्वराज हिन्द फौज के संस्थापक अध्यक्ष सुशील भट्ट के संयुक्त नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी हल्द्वानी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ें 👉  बेरीपड़ाव में महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे सीएम धामी, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

ज्ञापन में कहा गया कि कुछ लोगों द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण कर बाजार में कृत्रिम संकट पैदा किया जा रहा है। इसके चलते आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और गैस सिलेंडर करीब दो हजार रुपये तक ब्लैक में बेचे जा रहे हैं। डॉ. हरीश पाल ने प्रशासन से मांग की कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए, ताकि जनता की मजबूरी का फायदा उठाने वालों पर अंकुश लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुँचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर और कार्तिक पालीवाल, लिय्या बाबा जी का आशीर्वाद, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शॉल व मोमेंटो देकर किया सम्मानित!, "श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करना ही नैनीताल पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।" — SSP नैनीताल।

इस दौरान सुशील भट्ट ने कहा कि एलपीजी गैस हर घर की रसोई से जुड़ी एक बुनियादी आवश्यकता है और इसकी कालाबाजारी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के निजी लाभ के लिए गैस की कृत्रिम कमी पैदा करने से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है। ऐसे में गैस सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज और मानवता के साथ भी अन्याय है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए, उनके अवैध स्टॉक को जब्त किया जाए और एलपीजी गैस की आपूर्ति आम जनता तक सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो जनता के हित में व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार' का बोर्ड, नीली बत्ती और एयरगन; नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग में धरा गया फर्जी I.B. अधिकारी! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर चेकिंग का असर; हल्द्वानी में रौब झाड़ता रामपुर का शातिर युवक फर्जी ID कार्ड और कार समेत गिरफ्तार।

ज्ञापन सौंपने वालों में डॉ. हरीश पाल, सुशील भट्ट, के.एस. काण्डपाल, पी.सी. दानी, डी.एन. जोशी, भुवन तिवारी, प्रकाश जोशी, भास्कर साह, विकास कुमार, पवन अर्पित पाल और अमित सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।