रामनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला एक व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला  एक व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका।

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

रामनगर के भवानीगंज क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, रामनगर के भवानीगंज के पास स्थित कुष्ठ आश्रम के समीप वन निगम के खाली पड़े प्रांगण में खड़े एक कैंटर वाहन के केबिन में स्थानीय लोगों ने शव देखा। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में संपन्न हुआ 03 दिवसीय NAFIS/MCU प्रशिक्षण* *पुलिस अधीक्षक संचार मठपाल ने प्रमाण पत्र बांटते हुए कहा— "वैज्ञानिक साक्ष्यों से बढ़ेगी विवेचना की गुणवत्ता और दोषसिद्धि दर*

 

 

 

स्थानीय लोगों ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कोतवाल अरुण कुमार सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब वाहन के केबिन से शव को बाहर निकाला, तो उसकी पहचान बलविंदर सिंह (36 वर्ष), निवासी भवानीगंज, रामनगर के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव का सख्त निर्देश: 1 माह में तय हों 25 बिंदु कार्यक्रम के लक्ष्य।

 

 

 

घटना के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

 

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, और सभी संभावित पहलुओं पर गौर कर रही है। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है, और स्थानीय लोग पुलिस से जल्द से जल्द सच्चाई का पता लगाने की उम्मीद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मेहनत को मिला सम्मान: ‘प्रखर छात्रवृत्ति योजना 2025’ में मेधावी छात्रों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित।