महिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ पुलिस की बदसलूकी पर भड़के कांग्रेसी।

ख़बर शेयर करें -

महिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ पुलिस की बदसलूकी पर भड़के कांग्रेसी।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

रामनगर। महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों, बलात्कारों के विरोध में महिला हितों की आवाज बुलंद करने के लिए रुद्रपुर में महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित शांतिपूर्ण प्रदर्शन में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ धामी सरकार की पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण व्यवहार किए जाने के विरोध में गुस्साई कांग्रेस ने सड़कों पर उतरने का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी द्वारा प्रदत्त निर्देशों पर जल्द ही  238 मिलियन डॉलर की परियोजना हेतु किये जायेेगें ऋण समझौते पर हस्ताक्षर

 

 

 

 

पार्टी कार्यालय में पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेता ने पुलिस के व्यवहार को अमानवीय बताते हुए कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बढ़ते महिला अपराधों पर रोक लगाने में असफल साबित हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुलिस ने मंदिर में चोरी करने वाले चोर को किया गिरफ्तार*

 

 

 

इसके अलावा वह पुलिसिया दमन के बूते विरोधकी आवाजों को कुचलने का भी प्रयास कर रही है। लेकिन पार्टी कार्यकर्ता पुलिस दमन से डर कर चुप नहीं बैठेंगे। रुद्रपुर में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा पार्टी नेताओं पर की गई बर्बरता के दोषियों के खिलाफ यदि प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर भाजपा सरकार की नींद हराम कर देंगे। इस दौरान पत्रकार वार्ता में अनिल अग्रवाल खुलासा, विनय पलाडिया आदि मौजूद रहे।