खूनी भेड़िये का कहर: 2 वर्षीय बच्ची की हत्या, 60 वर्षीय महिला घायल”।

ख़बर शेयर करें -

खूनी भेड़िये का कहर: 2 वर्षीय बच्ची की हत्या, 60 वर्षीय महिला घायल”

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रविवार की रात हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गरेठी गुरदत्त सिंह के मजरा नववन गरेठी में एक खूनी भेड़िये ने फिर से हमला कर दिया। लगभग 4 बजे, मां के साथ कमरे में सो रही 2 वर्षीय अंजली पर हमला कर उसे गन्ने की ओर ले गया। मां मीनू के शोर मचाने पर भेड़िया अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने ड्रोन कैमरे से तलाश शुरू की और गांव से एक किलोमीटर दूर बालिका का शव मिला। शव देख कर परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मौत का खेल खत्म – 6 घंटे में SSP NAINITAL मंजुनाथ ने खोली दोहरे हत्याकांड की परतें* *नशे में धुत दरिंदों ने युवक-युवती की बेरहमी से हत्या को दिया था अंजाम, हल्द्वानी पुलिस ने 04 आरोपियों को ताबड़तोड़ कार्यवाही में पकड़ा* *SSP डॉ0 मंजुनाथ का सख्त संदेश – “समाज में ऐसे अपराधियों की कोई जगह नहीं।”*

 

 

भेड़िया ने हरदी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटिया के मजरा बाराबिगहा निवासी 60 वर्षीय कमला पर भी हमला किया। रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे, घर के आंगन में लेटी कमला पर हमला हुआ, जिससे वह चीख पड़ी। परिजनों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की दो दर्दनाक घटनाएँ — SSP ने संभाला मोर्चा* *💔दोहरे हत्याकांड और गुलदार हमले पर SSP नैनीताल पहुंचे पीड़ितों के बीच, दिया न्याय का आश्वासन*

 

 

मंडलायुक्त शशि भूषण लाल ने भी शनिवार की रात प्रभावित गांवों का दौरा किया और भेड़िया पकड़ने के प्रयासों की समीक्षा की। इस दौरान विधायक महसी सुरेश्वर सिंह और मुख्य वन संरक्षक रेनू सिंह भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 02 अभियुक्त दबोचे।