स्कूल के शिक्षक ने नहर में लगाई छलांग, पुलिस शिक्षक की तलाश में जुटी।

स्कूल के शिक्षक ने नहर में लगाई छलांग, पुलिस शिक्षक की तलाश में जुटी। 

स्कूल के शिक्षक ने नहर में लगाई छलांग, पुलिस शिक्षक की तलाश में जुटी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

फिरोजाबाद – 13 सितम्बर थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत आर्थिक तंगी के चलते बुधवार को एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक ने नहर में छलांग दी। जानकारी होने पर थाना पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गये। पुलिस गोताखोरों के माध्यम से नहर में शिक्षक की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

 

 

थाना उत्तर के मोहल्ला छिंगामल निवासी तरुण अग्रवाल (41) एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। मंगलवार शाम को घर से बिना कहे निकल गये। देर रात तक जब घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश की। बुधवार को पता चला कि तरुण ने नहर में छलांग लगा दी है। परिजन नहर पर पहुंचे तो उन्हें इसकी पुष्टि हो गई। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आगरा से पीएसी के गोताखोरों को बुलाया है।

यह भी पढ़ें 👉  तमंचा और कारतूस लेकर घूमना पड़ा भारी, रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

पीएसी गोताखोरों ने नहर में स्टीमर डाल कर लापता शिक्षक की तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि शिक्षक पर दो बच्चे हैं। खर्चे अधिक और आमदनी कम होने के कारण उन पर आर्थिक बोझ बढ़ गया था। जिससे वह आए दिन परेशान रहते थे। इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। फिलहाल परिजन उनके सकुशल मिलने की कामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नशे की हालत में बुलेट सवार का हादसा, पैराफिट तोड़कर खाई में गिरा; पुलिस ने बचाया।

 

 

प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि नहर में डुबे हुये व्यक्ति एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे। आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने नहर में छलांग लगाई है। तलाश की जा रही है।

kj
tara