मुख्यमंत्री धामी के निर्देशन में प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए बदरी-केदार में विशेष पूजाएं।

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशन में प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए बदरी-केदार में विशेष पूजाएं।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम में विशेष पूजाएं आयोजित की

 

 

श्री बदरीनाथ/श्री केदारनाथ: 1 7 सितंबर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिन पर आज भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि 17 सितंबर मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा बदरीनाथ व केदारनाथ सहित अधीनस्थ मंदिरों श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, द्वितीय केदार मद्महेश्वर,तृतीय केदार तुंगनाथ,श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी सिद्धपीठ कालीमठ में विशेष पूजा-अर्चना तथा हवन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के दीर्घायु तथा देश की सुख-समृद्धि एवं श्रीवृद्धि की कामना की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  भगत सिंह कोश्यारी का पर्यटन कारोबारियों को संदेश, पर्यटकों को ऐसा अनुभव दें कि बार-बार रामनगर लौटने का बने मन।

 

 

 

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बदरीनाथ में रावल, आचार्य व वेदपाठियों के द्वारा प्रधानमंत्री जी के नाम गोत्र से श्री बदरीनाथ धाम में महाभिषेक पूजा तथा केदारनाथ धाम में रूद्राभिषेक तथा षोडशोपचार पूजा संपन्न हुई। इस अवसर पर मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्यगण,तथा अधिकारी, कर्मचारी पूजा में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस की कार्रवाई, तीन साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में वारंटी गिरफ्तार।

 

 

 

श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, तृतीय केदार तुंगनाथ, विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी सहित सिद्धपीठ कालीमठ में भी पूजा अर्चना तथा हवन भी संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद लेकर नई जिम्मेदारी की ओर IPS प्रहलाद नारायण मीणा, फेसबुक पर साझा किया उत्तराखंड के लिए भावुक संदेश, उत्तराखंड में बनाई पहचान, अब देशभर में वन्यजीव अपराध नियंत्रण में उप निदेशक की संभाली कमान, IPS प्रहलाद नारायण मीणा की नई पारी।

 

 

 

 

अजेंद्र ने बताया आज मंगलवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भी बदरी- केदार समेत सभी मंदिरों में विशेष पूजा आयोजित कर उनके सुदीर्घ जीवन और देश की कुशलता की कामना की गयी । इससे पहले बीते सोमवार 16 सितंबर को श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति ने मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिन पर विशेष पूजा-अर्चना संपन्न करायी।