कुंडा थाना पुलिस ने किया अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार।

नाजिम कुरैशी – संवाददाता

काशीपुर – पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 अवैध तमंचे वह भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद हुये हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर अवैध तमंचों को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंडा थाना पुलिस ने संघन चेकिंग अभियान के तहत बीती रोज एक सवाल के जवाब में पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह ने बताया कि इस तरीके का अभियान जो अवैध असलोह से संबंधित है।उसको लेकर समय-समय पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी के संबंध में पकड़े गए व्यक्ति से जब उसका नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम मोहसिन निवासी स्वार टांडा रामपुर बताया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाली पड़े जंगल के पैच की बदलेगी तस्वीर, बनेगा नया पार्क; राकेश नैनवाल की पहल रंग लाई।

 

कुंडा थाना पुलिस ने किया अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार।

उसने बताया कि वह रामपुर से अवैध असलहे यहां लाकर बेचता है। आज मामले का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह ने बताया कि अवैध असलोह की रोकथाम को लेकर यहां पर समय-समय पर अभियान चलाया जाएगा और इसमें किसी भी प्रकार का कोई भी व्यक्ति सम्मिलित पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। आज पुलिस ने आरोपी चालान कर संबंधित धाराओं में धाराओं में न्यायालय में पेश कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की महिलाओं के हुनर को बाजार से जोड़ने की अनूठी पहल, भीमताल में खुला पांडेय ऑर्गेनिक स्टोर, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी नई पहचान।

कुंडा थाना पुलिस ने किया अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार।