विदेश भेजने के नाम पर ठगी कर 53 लाख रुपए हड़पने के मामले में दो ठगों को किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर – शनिवार को कोतवाली में पुलिस क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों द्वारा ठगी करते हुए 53 लाख रुपए हड़पने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है सीओ ने बताया कि इस मामले में पुलिस द्वारा सहावर सिंह उर्फ राजू निवासी पौड़ी गढ़वाल को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है जबकि मामले में एक महिला सहित चार आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं सीओ ने बताया कि 18 जनवरी को ग्राम हरिपुर छोई निवासी रमेश चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले को लेकर नैनीताल पुलिस की अपील, यात्रा से पहले जरूर देखें ट्रैफिक प्लान।

 

कि कुछ लोगों द्वारा उसके परिवार को कनाडा का वीजा उपलब्ध कराने के नाम पर 53 लाख रुपए की ठगी की गई थी जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी शनिवार को इस मामले में पुलिस ने नितिन श्रीवास्तव उर्फ दिनेश निवासी थाना द्वारका नई दिल्ली एवं गौतम बुध नगर नोएडा निवासी राजीव को दिल्ली से गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तेरह पासपोर्ट, 10 एटीएम कार्ड, एक कनाडा वीजा का स्टीकर, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड सहित भारी मात्रा में सामान बरामद किया है।

यह भी पढ़ें 👉  🎉*मेले के समापन में "जय नीम करौली बाबा’ के उद्घोष से गूंज उठा कैंची धाम आस्था के महासागर में उमड़े रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु* 💥*मंदिर समिति ने सुगम दर्शन पर राज्य सरकार, नैनीताल पुलिस कप्तान मंजुनाथ व प्रशासन का जताया विशेष आभार*🙏🏼💐

 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है वही मामले में पुलिस टीम की सराहना करते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने पुलिस टीम को 5 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले के लिए नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *