“गौला, नंधौर और सुखी नदी में नुकसान की रोकथाम के लिए समन्वय समिति का गठन”

“गौला, नंधौर और सुखी नदी में नुकसान की रोकथाम के लिए समन्वय समिति का गठन”

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

गौला, नंधौर और सुखी नदी में संयुक्त समिति करेगी दीर्घकालिक उपाय

 

हल्द्वानी में 12 से 14 सितम्बर तक हुई मूसलाधार बरसात के बाद गौला, नंधौर और सुखी नदी में भारी नुकसान हुआ, यह नुकसान न सिर्फ सिंचाई विभाग का हुआ बल्कि वन विभाग,लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग, रेल विभाग और वन विकास निगम सहित कई अन्य विभागों की संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा निजी संपत्तियों को भी बाढ़ की वजह से नुकसान हुआ है लिहाजा अब प्रशासन इस नुकसान की रोकथाम के दीर्घकालिक उपाय के लिए सभी विभागों की एक समन्वय समिति बनाकर दीर्घकालिक उपाय करने के काम में जुट गया है जिसके लिए आज पहला निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मैरिज हॉल में चोरी का बड़ा खुलासा, बनभूलपुरा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन एसी आउटर और 15,600 रुपये बरामद।

 

 

 

जिसमें अपर जिला अधिकारी समिति के अध्यक्ष और उप जिलाधिकारी समिति में संयोजक है जिसमें जिले के विभिन्न प्रभावित विभागों के अधिकारी भी नामित किए गए हैं। उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा ने बताया कि सभी विभागों द्वारा आपसी समन्वय और दीर्घकालिक उपाय के लिए राय तथा सुझाव आमंत्रित किया जा रहे हैं इसके अलावा स्थानीय लोगों से भी सुझाव दिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हर चौराहे और मेले में पुलिस दिखाई दे रही है, व्यवस्था बहुत अच्छी है”—श्रद्धालु, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल मार्गदर्शन में नैनीताल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने की जमकर सराहना, माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मुस्तैदी, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा—सुरक्षित माहौल और बेहतर व्यवस्थाओं से बढ़ा भरोसा।

 

 

 

 

ताकि नदियों से होने वाले नुकसान का दीर्घकालिक उपाय किया जा सके उप जिला अधिकारी ने कहा कि आज नौंधौर और सुखी नदी का निरीक्षण किया है आने वाले दिनों में समिति गौला नदी का भी निरीक्षण करेगी, इसके बाद बचाव के दीर्घकालिक उपाय पर तकनीकी कार्य शुरू होंगे। समिति ड्रोन सर्वे सहित अन्य तकनीकी माध्यमों से भी नुकसान के आकलन और उसके उपाय का सर्वे कर रही है।