उत्तर प्रदेश में 800 से ज्यादा जगहों पर जुलूस निकाले गए, लेकिन कहीं भी कोई तू-तू मैं-मैं नहीं हुई, दंगे-फसाद की बात तो दूर है। सीएम योगी

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

लखनऊ – में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लालजी टंडन की जयंती पर एक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने अपने राज्य के प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा कि रामनवमी पर यूपी में 800 से ज्यादा जगहों पर जुलूस निकाले गए लेकिन कहीं कोई झगड़ा तक नहीं हुआ। दंगा-फसाद तो दूर की बात है। न्होंने कहा कि परसों रामनवमी थी, यूपी में 25 करोड़ की आबादी रहती है। 800 स्थानों पर रामनवमी पर शोभा यात्रा थी जूलुस भी थे।

यह भी पढ़ें 👉  श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई जन्माष्टमी, पुलिस लाइन पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

 

साथ-साथ इस समय रमजान का महीना चल रहा है, रोजा इफ्तार के भी कार्यक्रम रहे होंगे। सीएम योगी ने आगे कहा उत्तर प्रदेश की विकास की नई सोच को प्रदर्शित करता है। यहां दंगा-फसाद के लिए कोई जगह नहीं है, अराजकता के लिए गुंडागर्दी के लिए और अफवाह के लिए कोई जगह नहीं है। उत्तर प्रदेश में रामनवमी के अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम की पावन जयंती के अवसर पर यह साबित किया है।

kj
tara