“चौंकाने वाली घटना: सरकारी आवास में महिला जज का शव फंदे से लटका,मिला जिला और पुलिस प्रशासन में उत्तेजना; त्वरित जांच की मांग

ख़बर शेयर करें -

“चौंकाने वाली घटना: सरकारी आवास में महिला जज का शव फंदे से लटका,मिला जिला और पुलिस प्रशासन में उत्तेजना; त्वरित जांच की मांग।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

उत्तर प्रदेश के बदायूं से बड़ी खबर है। शनिवार सुबह सरकारी आवास में महिला जज ज्योत्सना राय का शव फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी होने पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मौके पर डीएम-एसएसपी समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  🔥*नैनीताल में लव जिहाद/धर्मांतरण पर पुलिस का सख्त एक्शन, SSP मंजुनाथ टीसी का साफ संदेश—अब नहीं बख्शेंगे* 🔥*संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही, मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज जेल*

 

 

बताया जा रहा है कि जज के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। अभी सुसाइड नोट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया है। घटना को लेकर अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। घटनास्थल पर आला अधिकारियों की मौजूदगी में जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआ में ग्राम प्रधान की दबंगई का वीडियो वायरल, महिला-बच्चों से मारपीट का आरोप, जांच में जुटी पुलिस।

 

 

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह आवास के कर्मचारियों ने जज ज्योत्सना राय का शव फंदे से लटका देखा था। तब उन्होंने पुलिस और अन्य जजों को जानकारी दी। इसके बाद जिला जज, डीएम, एसएसपी, एसपी सिटी तुरंत मौके पर पहुंचे गए। बताया जा रहा है कि ज्योत्सना राय मूल रूप से मऊ जिले की रहने वाली थीं। वह बदायूं में सिविल जज जूनियर डिवीजन की मुंसिफ मजिस्ट्रेट थीं। घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।