रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाने हेतु जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल की अध्यक्षता में हुई एक अहम बैठक।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी 13 अप्रैल, 2022- कैम्प कार्यालय हल्द्वानी मेे रेलवे के अधिकारी एवं जिला प्रशासन के साथ रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाने हेतु जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाने हेतु रेलवे तिथि निर्धारित करे, ताकि अतिक्रमण हटाने के लिए आवश्यक व्यवस्था की तैयारी की जा सके। अतिक्रमण हटाने में लगने वाले कार्मिकों की समय रहते ही आवासीय, शौचालय, पेयजल, विद्युत आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। उन्होने कहा प्रशासन शान्ति व्यवस्था बनाये रखने का प्रयास व अतिक्रमण हटाने से पूर्व क्षेत्र मे प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को सूचित किया जायेगा ताकि अतिक्रमण शान्तिपूर्वक हट सके।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाली पड़े जंगल के पैच की बदलेगी तस्वीर, बनेगा नया पार्क; राकेश नैनवाल की पहल रंग लाई।

 

बैठक मे एसएसपी पंकज भटट, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, मुख्य नगर अधिकारी पंकज उपाध्याय, रेलवे के प्रतिनिधि वीके सिह, एएससी आरपीएफ प्रमोद कुमार, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिह, राहुल साह, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई केएस बिष्ट,जल संस्थान एसके श्रीवास्तव, लोनिवि अशोक कुमार अधिकारी उपस्थित थे।