अनुज रावत का इमर्जिंग एशिया कप 2024 के लिए भारतीय टीम में चयन: रामनगर की क्रिकेटिंग पहचान।

अनुज रावत का इमर्जिंग एशिया कप 2024 के लिए भारतीय टीम में चयन: रामनगर की क्रिकेटिंग पहचान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर, 16 अक्टूबर 2024: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इमर्जिंग एशिया कप 2024 के लिए भारतीय टीम की घोषणा की है, जिसमें रामनगर के प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर अनुज रावत का चयन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट में वन्यजीव सप्ताह का आगाज, बच्चों की साइकिल रैली ने दिया बड़ा संदेश, बोले- जंगल बचेंगे तो हम बचेंगे।

 

 

 

यह टूर्नामेंट 18 अक्टूबर से ओमान में शुरू होगा और 27 अक्टूबर तक चलेगा। भारत की टीम के अलावा इस प्रतियोगिता में पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें भी भाग लेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस कप्तान मंजुनाथ ने ग्राउंड जीरो से लिया बड़ा, पहले सुरक्षित वापसी, फिर पहाड़ की चढ़ाई, कल रविवार के लिए One Way ट्रैफिक प्लान, शाम 06 घंटे पहाड़ों की ओर ट्रैफिक बन्द, हल्द्वानी वापसी वाले पर्यटकों को पहली प्राथमिकता।

 

इस टूर्नामेंट की कप्तानी मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को सौंपी गई है। अनुज रावत के चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है, और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव में बड़ी वारदात की थी तैयारी, नैनीताल पुलिस ने पहले ही बिगाड़ दिया गैंग का खेल।

 

 

अनुज रावत की क्रिकेट में उपलब्धियों को देखकर सभी को उम्मीद है कि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को जीत दिलाने में योगदान देंगे। उनके इस सफलता पर क्षेत्रवासियों ने गर्व महसूस किया है और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।