जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने निकले युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत।

ख़बर शेयर करें -

जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने निकले युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रायबरेली-  रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बहाई गांव के निकट रविवार की देर रात हुई एक सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सभी युवक अपने घरों से किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए निकले थे।

यह भी पढ़ें 👉  अपराध गोष्ठी में पुलिस कप्तान मंजूनाथ टीसी ने अधिकारियों के कसे पैंच* *जनता और महिला सुरक्षा सर्वोपरि — पुलिस कर्मियों को दिया सख्त अल्टीमेटम*

 

 

 

देर रात करीब सात बजे, अभिषेक उर्फ गोपाल मिश्रा और उसके चचेरा भाई शिवेंद्र मिश्रा, दोनों पूरे उसरहा (पूरेचंद्रशेखर) गांव के निवासी, और बेनीमाधवगंज के प्रशांत बाजपेई, दो नई बाइकों पर सवार होकर चले गए। घटना स्थल पर पहुंचने पर पता चला कि उनकी बाइकें सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई थीं। टक्कर इतनी भयानक थी कि बिजली का पोल टूटकर गिर गया और दोनों बाइकों का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का सख्त संदेश महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि* *ड्रामा खत्म, कार्यवाही शुरू: धरने की आड़ में कार्यवाही बचना चाहता था महिला और बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाला प्रधान* *एसएसपी के कड़े रुख से तत्काल मुकदमा पंजीकृत*

 

 

रात के समय हुई इस दुर्घटना के बाद सभी युवक बाइक समेत खड्ड में गिर गए। सुबह ग्रामीणों ने उन्हें खड्ड में पड़ा देखा और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में हाहाकार मच गया है, और परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। तीनों युवक अविवाहित थे। अभिषेक मिश्रा ने गांव में सेनेटरी टाइल्स का बड़ा व्यवसाय स्थापित किया था, जबकि शिवेंद्र मिश्रा की मलकेगांव में पेंट और सेनेटरी की दुकान थी। प्रशांत बाजपेई डाक विभाग में कार्यरत थे।

यह भी पढ़ें 👉  *सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों से सावधान रहें* *शराब के नशे में चालान, पुलिस ने जिम्मेदार परिजनों/ दोस्तो को सकुशल सुपुर्द, मेडिकल परीक्षण* *CCTV फुटेज में दिखी सच्चाई, युवक दोस्तो संग भट्टी से शराब की बोतल लेते नजर आया, देर रात तक दोस्तों के साथ मौज मस्ती पार्टी*

 

 

 

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि शवों का पंचनामा कराकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।