परिवहन विभाग का सख्त अभियान: 51 वाहनों के चालान, 1 ई-रिक्शा सीज।

परिवहन विभाग का सख्त अभियान: 51 वाहनों के चालान, 1 ई-रिक्शा सीज।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा हल्द्वानी संभाग गुरदेव सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देशो क्रम में बुधवार को परिवहन विभाग के द्वारा प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान 51 वाहनों के चालान किए गए और एक ई रिक्शा वाहन को सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भू-कानून के उल्लंघन पर धामी सरकार की सख्ती, नैनीताल में सात मामलों में 1.822 हेक्टेयर भूमि सरकारी खाते में दर्ज।

 

 

चालान वाहनों में 37 ई रिक्शा वाहन सम्मिलित है ।

 

 

ई रिक्शा वाहन के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही हाइवे पर संचालित , भार ढोने एवं अन्य अभियोगो में की गयी। इसके अतिरिक्त अन्य वाहनों बस, ट्रक, टैक्सी मैक्सी वाहनों के सीट बेल्ट, रिफ्लेक्टर, नंबर प्लेट, ओवरलोडिंग आदि के संबंध में प्रवर्तन कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर स्कूली बच्चों की लड़ाई का वीडियो वायरल, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने लिया तत्काल संज्ञान, कालाढूंगी पुलिस ने बच्चों की पहचान कर बच्चों, परिजनों एवं स्कूल प्रबंधन की काउंसलिंग, परिजनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही।

 

 

 

चेकिंग अभियान में एआरटीओ जितेंद्र,परिवहन कर अधिकारी प्रमोद कर्नाटक, परिवहन विभाग के कार्मिक आर सी पवार , गिरीश कांडपाल, चंदन सुपयाल, अनिल कार्की, महेंद्र प्रसाद आदि सम्मिलित रहे।