मरचूला स्थित कूपी गांव में दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण तहसील रामनगर अंतर्गत निवासरत आश्रितों एवं घायलों को मुआवजा धनराशि वितरित की गई।

मरचूला स्थित कूपी गांव में दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण तहसील रामनगर अंतर्गत निवासरत आश्रितों एवं घायलों को मुआवजा धनराशि वितरित की गई।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

आज दिनांक 6 नवंबर 2024 को तहसील सल्ट अंतर्गत दिनांक 04 नवंबर 2024 को मरचूला स्थित कूपी गांव में वाहन संख्या UK12 PA 0061 के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण मृतकों के आश्रित *(मृतक के आश्रित को ₹ 2 लाख सड़क परिवहन दुर्घटना राहत निधि से एवं ₹ 2 लाख माननीय मुख्यमंत्री राहत को कोष से, कुल ₹4 लाख धनराशि)* एवं घायलों *(₹ 1 लाख घायलो को सड़क परिवहन दुर्घटना राहत निधि से )* को मुआवजा धनराशि वितृत किए जाने के संबंध में तहसील रामनगर अंतर्गत निवासरत आश्रितों एवं घायलों को चैक के माध्यम से एवं आरटीजीएस के माध्यम से मुआवजा धनराशि वितरित की गई। जिसका विवरण निम्नवत है :-

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पहुंचे सीएम पुष्कर धामी, जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।

 

1. मृतक पंकज रावत पुत्र प्रेम सिंह की आश्रित नीना देवी को ₹4 लाख धनराशि चैक के माध्यम से वितरित की गई।
2. मृतक रविंद्र रावत पुत्र चरन सिंह की आश्रित बिना रावत को ₹4 लाख की धनराशि चैक के माध्यम से वितरित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में किन्नर समाज से जुड़ा विवाद, याना खान ने जताया जान का खतरा, बधाई के अधिकारों को लेकर विवाद, 60 लाख रुपये के कथित सौदे का भी उठाया मुद्दा।

 

 

 

3. मृतक सुमन नेगी पत्नी वीरेंद्र सिंह के आश्रित वीरेंद्र सिंह को ₹4 लाख की धनराशि RTGS के माध्यम से निर्गत की गई।

 

 

4. मृतक गिरीश ढाेेडियाल की आश्रित लक्ष्मी देवी को ₹4 लाख की धनराशि चैक के माध्यम से वितरित की गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  बिना मान्यता वाले मदरसों पर धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, 20 का संचालन बंद।

 

 

5. देवेंद्र सिंह नेगी पुत्र गोपाल सिंह की आश्रित रेनू देवी को ₹4 लाख की धनराशि चैक के माध्यम से वितरित की गई।
6. घायल आकाश सिंह पुत्र मनवर सिंह को ₹1 लाख की धनराशि RTGS के माध्यम से निर्गत की गई।

 

 

7. घायल वीरेंद्र सिंह नेगी पुत्र गोपाल सिंह को ₹1 लाख की धनराशि RTGS के माध्यम से वितरित की गई। कल ₹ 22 लाख रुपए की धनराशि वितरित की गई।

kj
tara