प्रदूषित पानी पीने पर मजबूर है क्षेत्रवासि।

रोशनी पाण्डेय -सह सम्पादक

काशीपुर- उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने कहा कि भीषण गर्मी में पेयजल संकट के कारण काशीपुर नगर निगम के साथ-साथ बाहरी क्षेत्रों में भी भीषण पेयजल की समस्या पैदा होती जा रही है।

 

कांग्रेसी नेता सरस्वती ने कहा कि कई क्षेत्रों में पेयजल की नियमित सप्लाई ना होने के कारण क्षेत्रवासि पेयजल को तरस रहे हैं,कई स्थानों पर की टूटी पाइप लाइनों के कारण क्षेत्र के वासी प्रदूषित पानी पीने पर मजबूर है। अघोषित विद्युत कटौती से पूरी क्षेत्र की जनता त्रस्त है, लेकिन शासन-प्रशासन में बैठे हुए लोगों को जनता की मूलभूत समस्याओं से कोई सरोकार नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस की एंट्री और चोर का गेम ओवर! HF Deluxe समेत आरोपी गिरफ्तार।

 

कांग्रेसी नेता सरस्वती ने आरोप लगाते हुए कहा कि अमृत योजना के तहत नगर के विभिन्न हिस्सों में पेयजल सप्लाई की लाइन डाली गई, लेकिन आज भी कई क्षेत्रों में नियमित पेयजल की आपूर्ति ना होने के बावजूद उपभोक्ताओं को पेयजल बिल थमा दिए जाते हैं, बेहतर होगा कि पेयजल विभाग मीटरिंग की व्यवस्था के तहत पेयजल का भुगतान प्राप्त करें, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पेयजल और बिजली विभाग ने अपनी हठधर्मिता दूर नहीं की तो कांग्रेसी इसके खिलाफ आंदोलन को बाध्य होंगे।