एसएसपी के निर्देश पर पुलिस का अभियान, टीपी नगर और मंडी क्षेत्र में 45 मजदूरों का हुआ सत्यापन।

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस का अभियान, टीपी नगर और मंडी क्षेत्र में 45 मजदूरों का हुआ सत्यापन।
ख़बर शेयर करें -

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस का अभियान, टीपी नगर और मंडी क्षेत्र में 45 मजदूरों का हुआ सत्यापन।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। पुलिस ने अपराधों पर लगाम लगाने और नशा मुक्ति अभियान को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को टीपी नगर और मंडी क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। कोतवाली हल्द्वानी प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में इस अभियान के तहत कुल 45 मजदूरों का सत्यापन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  *सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों से सावधान रहें* *शराब के नशे में चालान, पुलिस ने जिम्मेदार परिजनों/ दोस्तो को सकुशल सुपुर्द, मेडिकल परीक्षण* *CCTV फुटेज में दिखी सच्चाई, युवक दोस्तो संग भट्टी से शराब की बोतल लेते नजर आया, देर रात तक दोस्तों के साथ मौज मस्ती पार्टी*

 

 

 

इस दौरान पुलिस ने मजदूरों को नशे से बचने और इसके खिलाफ जागरूक होने की अपील की। मजदूरों को यह भी समझाया गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। इसके साथ ही, सत्यापन की प्रक्रिया और उसके महत्व पर भी जानकारी दी गई, ताकि वे अपने साथियों को भी सत्यापन कराने के लिए प्रेरित कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  जल स्रोतों के पुनर्जीवन में तेजी लाने के आदेश, टाइमलाइन तय करने के निर्देश

 

 

टीम में शामिल पुलिसकर्मी:

  • SSI कोतवाली: SI महेन्द्र प्रसाद
  • SI: परवीन सिंह
  • SI: भुवन राणा
  • कांस्टेबल: अनिल टम्टा, कृष्णा
  • हेड कांस्टेबल: उर्बादत्त

 

 

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य समाज में अपराधों पर अंकुश लगाना और नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा देना है।

 

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा को सुगम बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए सख्त निर्देश

 

 

पुलिस ने मजदूरों को यह भी बताया कि नशा मुक्त समाज बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। आसपास की नशे की गतिविधियों पर नज़र रखने और सहयोग करने का संदेश भी दिया गया।

 

 

 

इस तरह के अभियान पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद कर रहे हैं।