डायल 112 पर खुद पर फायरिंग की झूठी सूचना देने में एसएसपी ने लिया संज्ञान* *मुखानी पुलिस ने डायल 112 का गलत उपयोग कर झूठी सूचना देने वाले के विरुद्ध की कार्यवाही*

*डायल 112 पर खुद पर फायरिंग की झूठी सूचना देने में एसएसपी ने लिया संज्ञान* *मुखानी पुलिस ने डायल 112 का गलत उपयोग कर झूठी सूचना देने वाले के विरुद्ध की कार्यवाही*

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

दिनांक 03/01/2025 को थाना मुखानी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने *डायल 112 पर सूचना* दी कि *एक अज्ञात व्यक्ति गाड़ी से उन पर फायरिंग* कर रहा है।
सूचना संज्ञान में आते ही *एसएसपी श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा संबंधित थाना प्रभारी को कार्यवाही हेतु निर्देशित* किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

 

 

*थानाध्यक्ष मुखानी श्री विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके* पर रवाना हुई। मौके पर जांच एवं *CCTV फुटेज व पूछताछ करने पर यह पाया गया कि सूचना झूठी थी।* आरोपित व्यक्ति *सौरभ बिष्ट द्वारा नशे में जानबूझकर झूठी* जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई जन्माष्टमी, पुलिस लाइन पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

 

 

 

 

इसके परिणामस्वरूप *सौरभ बिष्ट निवासी बच्ची नगर कटघरिया* के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत कानूनी कार्यवाही की गई तथा *भविष्य में इस तरह के कृत्य* करने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी गई। *उक्त व्यक्ति द्वारा अपनी झूठी सूचना के लिए माफी मांगी गई।*
नैनीताल पुलिस की अपील झूठी सूचनाएं देना कानूनन अपराध है, और ऐसे मामलों में सख्त कार्यवाही की जाएगी।

kj
tara