कार्य के प्रति लापरवाही में SSP NAINITAL का कड़ा रुख* *लापरवाही बरतने पर रामनगर की  एक महिला उ0निरीक्षक को किया निलंबित, अन्य सभी प्रभारियों को भी दिए सख्त निर्देश*

ख़बर शेयर करें -

*कार्य के प्रति लापरवाही में SSP NAINITAL का कड़ा रुख* *लापरवाही बरतने पर रामनगर की  एक महिला उ0निरीक्षक को किया निलंबित, अन्य सभी प्रभारियों को भी दिए सख्त निर्देश*

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा* द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही न बरतने हेतु लगातार निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में ईवीसीएल क्रिकेट लीग के नाम पर 32 लाख की ठगी का खुलासा SSP नैनीताल के निर्देश पर काठगोदाम पुलिस ने आरोपी लीग मालिक को किया गिरफ्तार, बैंक खाते फ्रीज।

 

इसी क्रम में रामनगर कोतवाली में पंजीकृत अभियोग में *विवेचक महिला उ0नि0 द्वारा* समय से दस्तावेज प्रस्तुत न करने और अपने *कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर* आज दिनाँक- 04/01/2025 को *एसएसपी नैनीताल द्वारा कड़ा रुख अपनाते हुए महिला उ0नि0 रेनू कोतवाली रामनगर को निलंबित कर दिया है।*

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय नेताओं का किया स्वागत।

 

 

*SSP NAINITAL ने इस कार्यवाही को कड़ा संदेश* बताते हुए सभी पुलिस अधि0/कर्म0 को चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की *लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।*
*कहा कि अपनी जिम्मेदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता* देने व पूरी तत्परता से कार्य करना सुनिश्चित करें। *अन्यथा लापरवाही बरतने पर कार्यवाही हेतु तैयार रहें।*

यह भी पढ़ें 👉  विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, तीन साल से फरार आरोपी गिरफ्तार।

 

 

*मीडिया सेल*
*पुलिस कार्यालय हल्द्वानी*