गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने फहराया तिरंगा, संविधान की उद्देशिका की दिलाई शपथ

ख़बर शेयर करें -
गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने फहराया तिरंगा, संविधान की उद्देशिका की दिलाई शपथ

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 76वें  गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ भी दिलाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के लिए हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा राज्य के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की दो दर्दनाक घटनाएँ — SSP ने संभाला मोर्चा* *💔दोहरे हत्याकांड और गुलदार हमले पर SSP नैनीताल पहुंचे पीड़ितों के बीच, दिया न्याय का आश्वासन*