परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 144 वाहनों के चालान, 4 वाहन सीज।

परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 144 वाहनों के चालान, 4 वाहन सीज।

परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 144 वाहनों के चालान, 4 वाहन सीज।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। परिवहन विभाग ने प्रवर्तन अभियान के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए 144 वाहनों के चालान किए और 04 वाहनों को सीज किया। इनमें तीन ई-रिक्शा और एक टेंपो ट्रैवलर शामिल हैं।

 

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. गुरदेव सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई आयुक्त महोदय के निर्देशों के अनुपालन में हल्द्वानी, काठगोदाम, लालकुआं, गोलापार और हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर की गई।

यह भी पढ़ें 👉  शिवलालपुर वार्ड नंबर 18 में ट्यूबवेल निर्माण का शिलान्यास, लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद।

 

कई नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी जितेंद्र संगवान, परिवहन कर अधिकारी एन.पी. आर्य और विमल उप्रेती की टीम ने चेकिंग के दौरान ऑटो, ई-रिक्शा, मोटरसाइकिल, बस, ट्रक और कार आदि वाहनों की जांच की।

 

प्रमुख उल्लंघन जिन पर कार्रवाई हुई:
✔ सीट बेल्ट न पहनना
✔ रिफ्लेक्टर व नंबर प्लेट न होना
✔ हेलमेट न पहनना
✔ ओवरस्पीडिंग
✔ मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाना
✔ ई-रिक्शा बिना लाइट जलाए संचालन
✔ नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना

यह भी पढ़ें 👉  पति अंकुर छाबड़ा और गुरमीत कौर उर्फ गीता कौर पर मारपीट व धमकी देने का आरोप, तीन बच्चों को वापस पाने के लिए कोतवाली पहुंची तमन्ना।

 

56 ड्राइवरों के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

चेकिंग के दौरान ओवरस्पीडिंग और बिना हेलमेट वाहन चलाने के मामलों में 56 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की गई।

इसके अलावा, सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप भी लगाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

 

कार्रवाई में ये अधिकारी रहे शामिल

इस प्रवर्तन अभियान में सहायक उपनिरीक्षक रामचंद्र, गिरीश कांडपाल, अरविंद हयांकि, चंदन ढेला, अनिल कार्की, गोधन सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

 

🚦 परिवहन विभाग ने अपील की है कि वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट व सीट बेल्ट लगाएं और सुरक्षित यात्रा करें।