राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर परिवहन विभाग की सघन कार्रवाई, 168 वाहनों के चालान।

राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर परिवहन विभाग की सघन कार्रवाई, 168 वाहनों के चालान।
ख़बर शेयर करें -

राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर परिवहन विभाग की सघन कार्रवाई, 168 वाहनों के चालान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेलों के दृष्टिगत परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में बुधवार को हल्द्वानी एवं आसपास के मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ऑटो, टैक्सी, मैक्सी, बस, ट्रक, ई-रिक्शा, कार, मोटरसाइकिल आदि वाहनों की जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  NEET री-एग्जाम को लेकर एक्शन में SSP मंजूनाथ टी.सी., परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, फ्रिस्किंग, CCTV और कड़ा पहरा... अफवाहबाजों और संदिग्धों पर पैनी नजर।

 

 

 

परिवहन विभाग की टीम ने सीट बेल्ट न लगाने, रिफ्लेक्टर और यूनिफॉर्म का प्रयोग न करने, नंबर प्लेट संबंधी नियमों के उल्लंघन, ओवरलोडिंग, ओवर स्पीडिंग, हेलमेट न पहनने, ट्रिपल राइडिंग, ई-रिक्शा में लाइट बंद कर संचालन और परमिट शर्तों के उल्लंघन पर कार्रवाई की। अभियान के तहत 168 वाहनों के चालान किए गए, जबकि नियमों की गंभीर अनदेखी पर दो ऑटो और एक मोटरसाइकिल को सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  🚨*KVM स्कूल में लगी आग, समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड, सुरक्षित बचीं आसपास की संपत्तियां तीन फायर टेंडरों ने आग पर पाया काबू* 👍*जनहानि शून्य, राहत एवं बचाव कार्य सफल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी बोले- फायर विभाग की विस्तृत रिपोर्ट के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी*

 

 

 

संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. गुरदेव सिंह ने बताया कि आयुक्त महोदय के निर्देशों के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। इसके तहत सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई और पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार की अगुवाई में रात्रि में संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया।

 

 

 

सड़क सुरक्षा जागरूकता भी जारी

प्रवर्तन कार्रवाई के साथ-साथ परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चालकों को जागरूक भी किया। इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित किए गए और वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप चस्पा की गई, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  डेटा आधारित सुशासन की दिशा में उत्तराखण्ड का बड़ा कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला का किया शुभारम्भ

 

 

इस अभियान में सहायक परिवहन निरीक्षक आरसी पवार, गिरीश कांडपाल, गोविंद फर्त्याल, नंदन सिंह, गोधन सिंह, चंदन सुप्याल, चंदन डेला, मोहम्मद दानिश, लता, महेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


ख़बर शेयर करें -