काठगोदाम पुलिस ने मंदिर में चोरी करने वाले चोर को किया गिरफ्तार*

*काठगोदाम पुलिस ने मंदिर में चोरी करने वाले चोर को किया गिरफ्तार*

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

 

 

दिनांक– *29/01/2025* को विक्रम अधिकारी निवासी पॉलीसीट काठगोदाम ने काठगोदाम थाने में आकर तहरीर दी कि दिनांक 28/01/2025 की रात्रि में पॉलीसीट में स्थित शिव मंदिर में घुसकर अज्ञात चोर द्वारा दान पात्र तोड़कर दान की राशि चोरी की गई है। वादी की तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा *थाना काठगोदाम* में *मु0 एफआईआर नं0 12/25 धारा 305/331(4) BNS बनाम अज्ञात* पंजीकृत कर विवेचना Si दिलीप कुमार चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम के सुपुर्द की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुसीबत में एक कॉल बनेगी सुरक्षा की ढाल”—SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी, SP संचार रेवाधर मठपाल के नेतृत्व में छात्राओं को सिखाया गया Dial-112 और SOS का इस्तेमाल, आपात स्थिति में घबराएं नहीं, SOS दबाएं या 112 डायल करें—पुलिस हर समय आपकी सहायता के लिए तैयार।

 

 

 

 

मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए *थानाध्यक्ष काठगोदाम श्री दीपक बिष्ट* के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा *दिनांक 29/01/2025 की रात्रि में भद्यूनी रोड स्थित गोलूदेव मंदिर के पास से उपरोक्त मुकदमे से सम्बन्धित चोर से मंदिर के दान पात्र से चुराए कुल 324 रुपए बरामद कर धारा 305/331(4)/317(2) BNS में गिरफ्तार* कर जेल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुँचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर और कार्तिक पालीवाल, लिय्या बाबा जी का आशीर्वाद, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शॉल व मोमेंटो देकर किया सम्मानित!, "श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करना ही नैनीताल पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।" — SSP नैनीताल।

 

 

 

*गिरफ्तारी अभियुक्त*
1- नंदन सिंह बिष्ट पुत्र बच्ची सिंह बिष्ट उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम भटखोला थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा।

*बरामदगी-*
1- कुल 324 रुपए के सिक्के व नोट

यह भी पढ़ें 👉  वन्यजीव संरक्षण की आवाज बने मीडिया, कॉर्बेट की वर्कशॉप में जिम्मेदार रिपोर्टिंग पर जोर।

*पुलिस टीम -*
1-उ0नि0 दिलीप कुमार चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम।
2- हे0कानि0 सतनाम सिंह।
3-कानि0 रविंद्र राणा।

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस।*