गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड की झांकी को तृतीय स्थान, मुख्यमंत्री ने कलाकारों को किया सम्मानित।

गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड की झांकी को तृतीय स्थान, मुख्यमंत्री ने कलाकारों को किया सम्मानित।
ख़बर शेयर करें -

गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड की झांकी को तृतीय स्थान, मुख्यमंत्री ने कलाकारों को किया सम्मानित।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून: गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” झांकी को देशभर में तृतीय स्थान प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने झांकी दल के 16 कलाकारों को सम्मानित किया। नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में हुई भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रत्येक कलाकार को Rs. 50,000 की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  डेटा आधारित सुशासन की दिशा में उत्तराखण्ड का बड़ा कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला का किया शुभारम्भ

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की इस झांकी को पुरस्कार मिलना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह झांकी राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति और धार्मिक विरासत को देश-विदेश में पहचान दिलाने में सहायक होगी। मुख्यमंत्री ने झांकी निर्माण में जुड़े सभी कलाकारों और अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि साहसिक खेलों और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कर्णप्रयाग और नगरासू प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई जारी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

 

राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में भी उत्तराखंड की झांकी को मिला द्वितीय पुरस्कार

गणतंत्र दिवस परेड के अलावा नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी उत्तराखंड की झांकी के कलाकारों को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 NEET-2026 पुनर्परीक्षा पर नैनीताल पुलिस का अभेद्य सुरक्षा घेरा* *एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया पुलिस बल को ब्रीफ, 11 केंद्रों के 100 मीटर दायरे में परीक्षार्थियों के अलावा किसी को अनुमति नहीं, नकल माफिया और सॉल्वर गैंग पर पैनी नजर*

 

 

इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, टीम लीडर/संयुक्त निदेशक सूचना  के.एस. चौहान सहित झांकी दल के कलाकार सुरेश राजन, तरुण कुमार, राजेश कुमार, रवींद्र कुमार, अभिषेक पांडेय, अमन विश्वकर्मा, शुभम बेरी, रेखा पूना, कमला पंत, चंद्रदीप राजन, प्रियंका आर्या साही, अंजलि आर्या, रश्मि पंत, निकिता आर्या और साक्षी बोहरा उपस्थित रहे।


ख़बर शेयर करें -