आपदा में मौत पर अब 8 लाख रुपये मुआवजा! मुख्यमंत्री धामी की पहल पर केंद्र सरकार ने दोगुनी की सहायता राशि।

आपदा में मौत पर अब 8 लाख रुपये मुआवजा! मुख्यमंत्री धामी की पहल पर केंद्र सरकार ने दोगुनी की सहायता राशि।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

देहरादून। उत्तराखंड में आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के तहत मिलने वाली सहायता राशि के मानकों में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी की है। अब आपदा में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर परिजनों को 4 लाख रुपये के बजाय 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती का दिखा असर, नैनीताल पुलिस ने 55.25 लाख के 250 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर लौटाई लोगों की मुस्कान।

 

 

संशोधित मानकों के तहत पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकान के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में 1.70 लाख रुपये और मैदानी क्षेत्रों में 1.60 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। इसके अलावा खेती, बागवानी, पशुधन और सार्वजनिक सुविधाओं को हुए नुकसान पर भी सहायता राशि बढ़ाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  खून का रिश्ता, चोरी का कनेक्शन! लालकुआं में दो सगे भाई निकले शातिर चोर।

 

 

 

ये नए सहायता मानक वित्तीय वर्ष 2026-27 से प्रभावी होंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान सबसे अधिक प्रभावित होने वाले परिवारों को अब अधिक आर्थिक संबल मिलेगा। इससे प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों को भी गति मिलेगी।