शराब के नशे में वाहन चलाकर सवारियों की जान जोखिम में डालना पड़ा भारी, दो चालक गिरफ्तार, नैनीताल पुलिस का सख्त एक्शन, रोडवेज और बोलेरो वाहन किए सीज।

ख़बर शेयर करें -

शराब के नशे में वाहन चलाकर सवारियों की जान जोखिम में डालना पड़ा भारी, दो चालक गिरफ्तार, नैनीताल पुलिस का सख्त एक्शन, रोडवेज और बोलेरो वाहन किए सीज।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशों पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नशे में वाहन चलाने वाले चालकों पर कड़ी कार्यवाही करना और आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतीय पत्रकार महासंघ की रामनगर इकाई का गठन, सलीम अहमद साहिल बने अध्यक्ष डूंगर सिंह कंवाल को नगर महामंत्री।

 

 

 

 

प्रथम मामला: मंडी चौकी प्रभारी प्रेम विश्वकर्मा ने 16 फरवरी 2025 को तीन पानी बाईपास पर चेकिंग के दौरान उत्तराखंड परिवहन निगम की रोडवेज बस (UK07 PA 5111) के चालक चंदन पुत्र राम सिंह को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा। सवारियों की जान जोखिम में डालने के चलते आरोपी चालक को धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया और वाहन को सीज कर दिया गया। यह कार्रवाई सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और नशे में वाहन चलाने के दुष्परिणामों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कल्पतरु, नेकी की दीवार और रचनात्मक शिक्षक मंडल ने राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान।

 

 

 

दूसरा मामला: भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान बोलेरो टैक्सी (UK02TA2313) के चालक कैलाश राम को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किया। चालक हल्द्वानी से बागेश्वर सवारियों को लेकर जा रहा था। उसे गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विधायकों ने जताया आभार

 

 

 

 

नैनीताल पुलिस का संदेश: नैनीताल पुलिस का यह अभियान नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हेतु निरंतर जारी रहेगा। आम जनता से अपील की जाती है कि वे कभी भी नशे की हालत में वाहन न चलाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके और यातायात सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

 

– मीडिया सेल, नैनीताल पुलिस