पांच वोटों ने पलटा चुनाव का रुख, नीरज कंडारी बने पीएनजी कॉलेज के नए अध्यक्ष।

पांच वोटों ने पलटा चुनाव का रुख, नीरज कंडारी बने पीएनजी कॉलेज के नए अध्यक्ष।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के परिणाम घोषित होते ही कॉलेज परिसर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गईं। अध्यक्ष पद पर बेहद रोमांचक मुकाबले में नीरज कंडारी ने महज पांच वोटों से जीत दर्ज कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। नीरज कंडारी ने 738 मत हासिल किए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सूरज रावत को 733 मत मिले। वहीं विशाखा चौहान को 383 मत प्राप्त हुए।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट में वन अपराधों की जांच के लिए वनकर्मियों को मिला कानूनी प्रशिक्षण, छह टीमों ने मौके पर तैयार किया क्राइम सीन।

 

 

 

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एमसी पांडे ने चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए सभी विजयी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। अध्यक्ष पद पर अंतिम समय तक कांटे की टक्कर देखने को मिली। महज पांच मतों के अंतर से नीरज कंडारी की जीत ने चुनाव को बेहद दिलचस्प बना दिया।

 

 

 

उपाध्यक्ष छात्रा पद पर ईशा नेगी ने 953 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने यशोदा को हराया, जिन्हें 817 मत मिले। सचिव पद पर रोहित जोशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1014 मत हासिल किए और जीत अपने नाम की। उनके प्रतिद्वंद्वी ललित कांत पाल को 669 मत मिले।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ, नामांकन वापसी में किसी ने नहीं लिया नाम वापस, 28 सितंबर को होगी आम सभा।

 

 

 

 

संयुक्त सचिव पद पर नेहा शर्मा 802 मतों के साथ निर्वाचित हुईं। इस पद पर विनीता रावत को 609 और अमृत कौर को 191 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर सृष्टि को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

सांस्कृतिक सचिव पद पर दीपांशु आर्य ने 827 मत हासिल कर जीत दर्ज की। प्रियांशु लखचोरा को 504 और साक्षी को 351 मत मिले। वहीं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर भुवनचंद जोशी ने 903 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी विकास सिंह को 750 मत मिले।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी परिसंपत्तियों की होगी अनिवार्य मैपिंग और जियोफेंसिंग, दो माह में पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश।

 

 

 

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर पांच मतों का अंतर विशेष चर्चा का विषय बना रहा। कॉलेज प्रशासन ने सभी विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित कर दिया।