पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, महाकुंभ से लौट रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, महाकुंभ से लौट रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की एसयूवी सोमवार रात पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कूरेभार थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एसयूवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के कई शहरों में SSP का एक्शन, रामनगर में कथित सट्टा-जुआ और कच्ची शराब पर कार्रवाई का इंतजार! दिवाली से पहले उठे सवाल।

अचानक ब्रेक लगने से हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों के अनुसार, एसयूवी ने अचानक ब्रेक लगाई, जिससे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मृतकों की पहचान

हादसे में बिहार, मोतिहारी जिले के सोनवर्षा हरिसिटी निवासी

  • सत्येन्द्रकांत पांडेय (57 वर्ष)
  • शशिबाला पांडेय (55 वर्ष)
  • रीता देवी (50 वर्ष)
यह भी पढ़ें 👉  नगर पालिका की मिलीभगत से सरकारी जमीन खुर्द-बुर्द करने का आरोप! रामनगर में बड़ा खेल बेनकाब, कालातीत लीज की जमीन पर निर्माण से मचा हड़कंप!।

तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

  • रितेश, रविन्द्र नाथ तिवारी, किरण देवी गंभीर रूप से घायल हैं और कूरेभार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उनका इलाज चल रहा है।
  • एसयूवी चालक अशोक चौबे हादसे में बाल-बाल बच गए।

अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु

हादसे का शिकार हुए श्रद्धालु महाकुंभ में गंगा स्नान कर अयोध्या राम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। वाहन में कुल सात श्रद्धालु सवार थे, जिन्हें मंगलवार को अयोध्या पहुंचना था।

यह भी पढ़ें 👉  ADG की सख्त फटकार के बाद एक्शन मोड में नैनीताल पुलिस—साइबर क्राइम हॉटस्पॉट पर बड़ा प्रहार* *जनपद में एक ही रात में 43 मुकदमे दर्ज, अब तक 49 अभियोग पंजीकृत, ADG डॉ. वी. मुरुगेशन की नाराजगी के बाद IG कुमाऊँ के निर्देशों पर तेज हुई कार्यवाही।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

हादसे के तुरंत बाद यूपीडा कर्मियों ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने सत्येन्द्रकांत पांडेय, शशिबाला पांडेय और रीता देवी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।