रामनगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते तीन आरोपियों को दबोचा।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते तीन आरोपियों को दबोचा।

 

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रामनगर, नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार रामनगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹10,100 नगद और दो ताश की गड्डियां बरामद कीं।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में संपन्न हुआ 03 दिवसीय NAFIS/MCU प्रशिक्षण* *पुलिस अधीक्षक संचार मठपाल ने प्रमाण पत्र बांटते हुए कहा— "वैज्ञानिक साक्ष्यों से बढ़ेगी विवेचना की गुणवत्ता और दोषसिद्धि दर*

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

  1. जहीर अहमद (34) – निवासी वाहिदनगर, बिजनौर, यूपी
  2. नौशाद (22) – निवासी गैस गोदाम, ऊटपड़ाव, रामनगर
  3. भूरा (42) – निवासी मोती मस्जिद, खताड़ी, रामनगर
यह भी पढ़ें 👉  निरीक्षण में लापरवाही उजागर, 2 कर्मियों का वेतन रोका; BEO पर भी कार्रवाई के निर्देश।

 

 

पुलिस के अनुसार, रेलवे मैदान ऊटपड़ाव में जुए की सूचना पर दबिश दी गई, जिसमें तीन आरोपी पकड़े गए, जबकि कुछ अन्य झाड़ियों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।

गिरफ्तारी टीम:

  • उपनिरीक्षक मनोज नयाल
  • उपनिरीक्षक जोगा सिंह
  • हेड कांस्टेबल नसीम अहमद
  • कांस्टेबल महबूब आलम
  • आईआरबी कांस्टेबल ललित नेगी
  • आईआरबी कांस्टेबल बृजपाल सिंह
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कमल कफलटिया समेत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर पत्रकारों का वार, छवि धूमिल करने वालों पर कार्यवाही की गुहार लेकर पत्रकारों ने SSP NAINITAL को दिया ज्ञापन,  SSP बोले— पत्रकारों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोपरि, नहीं बख्शे जाएंगे दोषी, होगी कड़ी कार्यवाही।

आरोपियों के खिलाफ थाना रामनगर में मुकदमा संख्या 56/25, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।