उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा, BRO के 57 मजदूर फंसे, 16 रेस्क्यू, 41 लापता।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा, BRO के 57 मजदूर फंसे, 16 रेस्क्यू, 41 लापता।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव में शुक्रवार को एक ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा हो गया। इस आपदा में बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (BRO) के 57 मजदूर फंस गए। अब तक 16 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, लेकिन 41 मजदूर अभी भी लापता हैं। प्रशासन की ओर से SDRF, NDRF, ITBP और BRO की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

ग्लेशियर टूटते ही मची अफरातफरी, प्रशासन अलर्ट

शुक्रवार को हुई भारी बर्फबारी के चलते माणा गांव के ऊपर ग्लेशियर का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया। इसी दौरान BRO के मजदूर वहां निर्माण कार्य में लगे हुए थे, जो ग्लेशियर की चपेट में आ गए। अचानक हुए इस हादसे से इलाके में अफरातफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया और तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आतंकी हमले की आशंका पर नैनीताल पुलिस की हाई-इंटेंसिटी मॉक ड्रिल।

तेजी से जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की गंभीरता को देखते हुए SDRF, NDRF, ITBP और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर तैनात की गई हैं। अब तक 16 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 41 मजदूरों की तलाश जारी है। स्थानीय प्रशासन ने भी हेलिकॉप्टर और आधुनिक उपकरणों की मदद से राहत अभियान तेज कर दिया है।

पहाड़ों में मौसम बना चुनौती, लगातार हो रही बर्फबारी

चमोली समेत उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है। मौसम खराब होने के कारण बचाव अभियान में भी चुनौतियां आ रही हैं। चमोली जिले में इससे पहले भी ग्लेशियर टूटने की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकारों के कल्याण को लेकर बड़ा फैसला—पंद्रह दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों और गंभीर बीमारी से ग्रस्त दो पत्रकारों को मिलेगी आर्थिक सहायता।

प्रशासन की अपील – सतर्क रहें, अफवाहों से बचें

प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को तुरंत सूचना देने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दबंगई का खेल खत्म — SSP मंजुनाथ ने लिया तत्काल संज्ञान, सभी आरोपी पकड़े गए** पन्नू का लाइसेंसी लाइसेंसी रिवाल्वर जफ़्त लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही** दोहराई हरकत तो लगेगा गुंडा एक्ट और होगी जिला बदरी की कार्यवाही*

लापता मजदूरों के लिए दुआएं, रेस्क्यू जारी

पूरा प्रशासन लापता मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए दिन-रात जुटा हुआ है। स्थानीय लोग और मजदूरों के परिजन भी बेसब्री से उनके सुरक्षित होने की दुआ कर रहे हैं। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।