होमगार्ड रोहतास सिंह सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में दी गई भावभीनी विदाई।

ख़बर शेयर करें -

होमगार्ड रोहतास सिंह सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में दी गई भावभीनी विदाई।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

 

रामनगर, नैनीताल – आज दिनांक 28 फरवरी 2025 को होमगार्ड 3242 रोहतास सिंह ने अपनी अधिवर्षिता आयु 60 वर्ष पूर्ण करने के उपरांत सेवा से सम्मानजनक सेवानिवृत्ति प्राप्त की। इस अवसर पर ग्रामीण कंपनी रामनगर, नैनीताल की ओर से एक विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  *सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों से सावधान रहें* *शराब के नशे में चालान, पुलिस ने जिम्मेदार परिजनों/ दोस्तो को सकुशल सुपुर्द, मेडिकल परीक्षण* *CCTV फुटेज में दिखी सच्चाई, युवक दोस्तो संग भट्टी से शराब की बोतल लेते नजर आया, देर रात तक दोस्तों के साथ मौज मस्ती पार्टी*

समारोह में कंपनी कमांडर मुकेश कुमार और प्लाटून कमांडर मोहन सिंह सैनी ने सेवानिवृत्त होमगार्ड रोहतास सिंह के अनुकरणीय सेवा भाव और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि रोहतास सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान अनुशासन, समर्पण और निष्ठा के साथ सेवाएं प्रदान कीं, जो सभी जवानों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने बोर्ड परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों को दी बधाई, असफल छात्रों का बढ़ाया हौसला।

समारोह में ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल गणेश सिंह, होमगार्ड गोविंद सिंह रावत, दिलीप सिंह, योगेश जोशी, फखरुद्दीन, भगवान दास, राजेश शर्मा, हरिश्चंद्र, चुक्रम, रीता देवी, निर्मल चौधरी सहित ग्रामीण कंपनी रामनगर में कार्यरत सभी जवान उपस्थित रहे। सभी ने रोहतास सिंह को शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव का सख्त निर्देश: 1 माह में तय हों 25 बिंदु कार्यक्रम के लक्ष्य।

कार्यक्रम के अंत में रोहतास सिंह ने सभी अधिकारियों और जवानों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह हमेशा इस परिवार का हिस्सा बने रहेंगे। इस मौके पर उनके कृतज्ञता और सम्मान के प्रतीकस्वरूप उपहार भी भेंट किए गए।