पांच निर्धन कन्याओं का विवाह धूमधाम से संपन्न, नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग।

ख़बर शेयर करें -

पांच निर्धन कन्याओं का विवाह धूमधाम से संपन्न, नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। सामाजिक संस्था “वन स्टेप एन। वी प्राउड” द्वारा रविवार को रामनगर में पांच निर्धन कन्याओं का विवाह पूरे हर्षोल्लास और हिंदू रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराया गया। इस दौरान पांचों दूल्हे घोड़ी पर सवार होकर बैंड-बाजे के साथ विवाह स्थल तक पहुंचे। बारात देखने के लिए नगरवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम जाम से राहत दिलाएगा सैनिटोरियम-रातिघाट बायपास, सांसद अजय भट्ट ने किया शुभारंभ।

संस्था के आयोजक सौरभ मित्तल ने बताया कि इस कार्यक्रम को “सौभाग्यवती भव: पार्ट-6” नाम दिया गया है। संस्था अब तक पिछले 5 वर्षों में 23 निर्धन कन्याओं का विवाह संपन्न करा चुकी है। इस वर्ष 18 आवेदनों में से ऐसी पांच कन्याओं का चयन किया गया, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के साथ ही माता-पिता भी नहीं थे।

यह भी पढ़ें 👉  रसगुल्ले के डिब्बे में छिपा था 'सफेद जहर', पुलिस ने खोला नशे के खेल का राज। मिठास के पर्दे में चल रहा था नशे का धंधा, ऑपरेशन प्रहार में तस्कर गिरफ्तार।

नगरवासियों और सामाजिक संस्थाओं ने दिया सहयोग
इस विवाह समारोह में नगर की कई सामाजिक संस्थाओं और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने भी नव दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया और संस्था के इस कार्य की सराहना की।

संस्था के सदस्यों ने जताया आभार


आयोजन समिति के आदित्य बेलवाल, विकास अग्रवाल, रोहित मित्तल, शुभांकर शर्मा, सौरभ मित्तल, पुलकित माहेश्वरी, रिंकू देवल, हर्षित वर्मा  सहित अन्य सदस्यों ने सभी नगरवासियों और सहयोगी संस्थाओं का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का उत्तराखण्ड आगमन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने किया भव्य स्वागत।

नगर में सराहना, आगे भी जारी रहेगा सेवा कार्य


संस्था ने इस पुनीत कार्य को भविष्य में भी जारी रखने का संकल्प लिया है, जिससे जरूरतमंद कन्याओं को सम्मानपूर्वक विवाह का अवसर मिल सके। इस आयोजन से नगरवासियों में हर्ष और सहयोग की भावना देखने को मिली, जिसे सभी ने सराहा।