सरस आजीविका मेला 2025: लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक।

ख़बर शेयर करें -

सरस आजीविका मेला 2025: लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी, 6 मार्चसरस आजीविका मेला 2025 के अंतर्गत गुरुवार को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में उत्तराखंड के लोक कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान दर्शकों ने जमकर आनंद लिया और कलाकारों के गीतों पर झूमते नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दर्जा राज्यमंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि यह मेला महिला समूहों के उत्पादों को बाजार तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। इससे न केवल महिला उद्यमियों को आर्थिक मजबूती मिल रही है, बल्कि उन्हें अन्य क्षेत्रों की संस्कृति को भी देखने-समझने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है।

यह भी पढ़ें 👉  इश्क की सजा या दबंगई का तांडव? प्रेमी जोड़े के फरार होते ही परिवार पर टूटा कहर, दर्जनभर पर मुकदमा।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि विकासखंड कोटाबाग के प्रशासक रवि कन्याल, अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। सभी ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और लोक कलाकारों का हौसला बढ़ाया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक इंदर आर्या, राकेश खनवाल, नीरज चूफाल सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। उनकी लोकगीतों की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  _मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अपील रंग लाई, जिलेभर में दिखा अनुशासन व आस्था* *आपसी भाई-चारे से 40 दशकों का इतिहास बदला, बनभूलपुरा समेत पूरे जनपद में सड़कों पर नहीं हुई नमाज़* *SSP NAINITAL डॉ. मंजूनाथ टीसी की मॉनिटरिंग और पुलिस-प्रशासन के समन्वय से शांतिपूर्ण रहा बकरीद पर्व*

  • इस सांस्कृतिक संध्या ने लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ही महिला समूहों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल की है।